cmmpmohanyadavमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की मन की बात का किया श्रवण

Dec 28, 2025 - 19:14
Updated: 10 months ago
0 0
cmmpmohanyadavमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की मन की बात का किया श्रवण

cmmpmohanyadavपीएम श्री मोदी(mankibaat) ने देश के नागरिकों से बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाएँ न लेने का आहवान

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रसिद्ध कार्यक्रम मन की बात के 129वें संस्करण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर जिले के शिप्रा में श्रवण किया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि 2025 में अंतरिक्ष यात्री श्री सुभांशु शुक्ला की सफल वापसी, भारत द्वारा सिन्दूर ऑपरेशन, पुरूष और महिला क्रिकेट टीम द्वारा खिताबी जीत तथा दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम का चैम्पियन बनना प्रमुख घटनाएं रही। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आगे कहा कि अगले वर्ष 26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनायेंगा। हम अपनी विरासत को नहीं भूले। उन्होंने आगे कहा कि देश के नागरिक बिना चिकित्सकीय सलाह के एन्टिबॉयोटिक दवाइयों का सेवन न करें।

शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र शिप्रा में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, वरिष्ठ विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, सांसद श्री शंकर लालवानी, श्री हितानंद शर्मा, श्री रायसिंह सेंधव, श्री श्रवण चावड़ा, श्री सुमित मिश्र, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन सहित नागरिक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User